Skip to main content

सफर ज़िन्दगी का

ऐ  ज़िन्दगी तू  मुकाम तक पंहुचा दे , ये कैसा सफर तू पार करा दे।  बचपन से ही हमने दौड़ना सीखा , इतना व्यस्त हो गए ना हमे कोई दिखा।  मानो तो ज़िन्दगी है एक किताब , जिनमे बसे है बहुत लोगो के ख्वाब।  सपने पुरे करने की जो धून लगी , इस चक्कर में ना देखा की, ज़िन्दगी भी ना खुद की सगी।  मंज़िल तये करते करते आखरी सांस तक पहुंच गए , इस मंज़िल के चक्कर में जीवन जीना ही भूल गए।  अभी जो है सो कर लेंगे , भविष्य में अच्छे से जी लेंगे।  ये कभी ना सोचा था की जीवन की एक सीमा है , जितने पल है ख़ुशी से जियो फिर शायद कल ना होना है।  जीवन में दौड़ते दौड़ते पहुंच गए मंज़िल तक , पीछे मूड के देखा तो क्या हाथ लगा है अभी तक।  भविष्य के लिए करते करते आज तो जीना भूल गए , कल जियेंगे सोचते सोचते बहुत लोग दुनिया छोड़ गए।  एक ज़िन्दगी है ना नाराज़गी बनाओ , जो मिले खुशिया बाँटो सब भूल जाओ।  कल के लिए जीना कोई व्यर्थ नहीं है , लेकिन आज में ना जीना कोई अर्थ नहीं है।  इस व्यस्त ज़िन्दगी में कुछ समय निकालो , खुद के लिए  जी लो बाकि के लिये कमा लो।  धन्यवा...

सफर ज़िन्दगी का


ऐ  ज़िन्दगी तू  मुकाम तक पंहुचा दे ,
ये कैसा सफर तू पार करा दे। 
बचपन से ही हमने दौड़ना सीखा ,
इतना व्यस्त हो गए ना हमे कोई दिखा। 

मानो तो ज़िन्दगी है एक किताब ,
जिनमे बसे है बहुत लोगो के ख्वाब। 
सपने पुरे करने की जो धून लगी ,
इस चक्कर में ना देखा की,
ज़िन्दगी भी ना खुद की सगी। 

मंज़िल तये करते करते आखरी सांस तक पहुंच गए ,
इस मंज़िल के चक्कर में जीवन जीना ही भूल गए। 
अभी जो है सो कर लेंगे ,
भविष्य में अच्छे से जी लेंगे। 

ये कभी ना सोचा था की जीवन की एक सीमा है ,
जितने पल है ख़ुशी से जियो फिर शायद कल ना होना है। 
जीवन में दौड़ते दौड़ते पहुंच गए मंज़िल तक ,
पीछे मूड के देखा तो क्या हाथ लगा है अभी तक। 

भविष्य के लिए करते करते आज तो जीना भूल गए ,
कल जियेंगे सोचते सोचते बहुत लोग दुनिया छोड़ गए। 
एक ज़िन्दगी है ना नाराज़गी बनाओ ,
जो मिले खुशिया बाँटो सब भूल जाओ। 

कल के लिए जीना कोई व्यर्थ नहीं है ,
लेकिन आज में ना जीना कोई अर्थ नहीं है। 
इस व्यस्त ज़िन्दगी में कुछ समय निकालो ,
खुद के लिए  जी लो बाकि के लिये कमा लो। 

धन्यवाद। 

Comments

Post a Comment